फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपने जनपद को ना करे मैला, सामान लाना है तो साथ में लेकर जाए थैला

अपने जनपद को ना करे मैला, सामान लाना है तो साथ में लेकर जाए थैला

Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
अपने जनपद को ना करे मैला, सामान लाना है तो साथ में लेकर जाए थैला
शामली/बाबरी। पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शहर और गांव में घूमकर जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने नारों के माध्यम से पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाली पर्यावरण हानियों की जानकारी दी। सभी से बाजारों में सामान लेने जाते समय थैला लेकर जाने की अपील की।
विज्ञापन

शासन ने 15 जुलाई से पॉलीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। इसके चलते बृहस्पतिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को पत्र भेजकर सभी परिषदीय स्कूलों द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गांव कुड़ाना के उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने गांव में रैली निकाली। शुभारंभ प्रधानाध्यापक सुधीर व ग्राम प्रधान संतोष देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने कस्बा बनत में रैली निकालकर जागरूक किया। रैली का शुभारंभ वार्डन रश्मि ने किया। गांव फतेहपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रैली का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका प्रतिमा ने किया। इस दौरान चंद्रवीर, संजय धीमान, जूली, आंचल, ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह, सुशील आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय गांव महरपुर में रैली का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान संदीप मलिक, प्रधानाध्यापक जनेश्वर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चों ने नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को जागरूक करते हुए पॉलीथिन से पर्यावरण को पहुंचाने वाली हानियों के बारे में बताया। इसके बाद बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया गया। इस दौरान राजकुमार, रजनी, आदिल, रवि कुमार, रविता, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। गांव बंतीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 और 2 में भी गांव को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता रैैली निकाली। शुुुभारंभ प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान राजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, शिवकरण, मांगेराम आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही गांव लिलौन, टिटौली, शामली, सिंभालका, बनत, बधेव, मुंडेट आदि स्थानों पर रैली निकालकर पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed