फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लगाए जाएंगे चिकित्सा शिविर, गरीब छात्रों की जाएगी मदद

लगाए जाएंगे चिकित्सा शिविर, गरीब छात्रों की जाएगी मदद

Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
लगाए जाएंगे चिकित्सा शिविर, गरीब छात्रों की जाएगी मदद
शामली। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक महासचिव अकील अहमद के निवास मोहल्ला बूढ़ा बाबू में हुई।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा ने कहा कि अगर किसी की भी कोई समस्या आती है तो उसका गंभीरता के साथ समाधान कराया जाए। जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर टीम बनाकर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कौशिक ने कहा कि गरीबी रेेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्र-छात्राओं की स्कूल, कॉलेज में पढ़ाई और कंप्यूटर डिप्लोमा कराने के लिए संघ हर संभव मदद करेगा। राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र शर्मा ने कहा कि मानवाधिकारों का हनन रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। महासचिव अकील अहमद ने कहा कि संघ द्वारा जल्द ही अल्ट्रासाउंड, रक्तदान, शुगर व आंख के चेकअप के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान हरिमोहन, पंडित प्रेम चंद कोठारी, मंजू, उज्ज्वल कौशिक, नीरज, गौतम, सुमन, कविता, राजीव, अकील, नसीम, शमीम, खलील, इस्लाम, इरफान, जाकिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed