{"_id":"5b47a8d44f1c1bbe248b628a","slug":"161531422932-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की मांग को लेकर बाबरी थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की मांग को लेकर बाबरी थाने पर हंगामा
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार शाम पीड़ित महिला के साथ परिजन थाने पर पहुंचे व मामला दर्ज न होने पर हंगामा किया किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। थाने पर हंगामा होने पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुुरू कर दी।
कांवड़ यात्रा के तहत थाने में बैठक
बाबरी।
थाना प्रांगण में सीओ थानाभवन अरविंद राठौर ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों व ग्राम प्रधानों की एक शांति समिति की मीटिंग ली। बैठक में मौजूद लोगों से गांव में चोरी न हो इसके लिए सुझाव मांगे तथा कहा कि ग्रामीण अपने स्तर से पुलिस की मदद करे। बाबरी थाना प्रभारी देवसिंह रावत ने कहा संदिग्ध सामान व व्यक्ति की सूचना डायल 100 व थाना प्रभारी को सूचना दे। आने वाले सावन माह में कांवड़ यात्रा में सहयोग करने की अपील की सभी सौहार्द रूप से कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग मांगा। बंतीखेड़ा प्रधान लोकेंद्र वर्मा, कपिल कुमार प्रधान, आदित्य प्रधान ,शाहबुद्दीन, बुली, मोहन प्रधान, तराबु, किरनपाल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।