फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सेवानिवृत शिक्षक, कर्मचारियों की 17 तक नहीं भेजी फाइल, तो 1

सेवानिवृत शिक्षक, कर्मचारियों की 17 तक नहीं भेजी फाइल, तो 1

Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक, कर्मचारियों की 17 तक नहीं भेजी फाइल, तो 1
शामली। सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय के लिपिक पर बिना पैसे फाइल आगे न भेजने के गंभीर आरोप लगाते हुए डीआईओएस से मुलाकात की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से 17 जुलाई तक सभी फाइलें सहारनपुर न भेजने पर 18 जुलाई से कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रीपाल तोमर ने बताया कि सन 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों की पेंशन बढ़ोतरी होनी है। जिसके लिए प्रक्रिया पहले शिक्षक के विद्यालय उसके बाद डीआईओएस कार्यालय से फाइल की संस्तुति होकर उप शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल को भेजी जानी है। आरोप लगाया कि कार्यालय का लिपिक अधिक से अधिक पैसे लेकर ही फाइल सहारनपुर भेज रहा है। जिन्होंने पैसे नहीं दिए है उन सभी की फाइल कार्यालय में धूल फांक रही है। बुधवार को जब सेवानिवृत्त शिक्षक आरपी शुक्ला, ताहिर हसन, ओमपाल आदि डीआईओएस से मिले तो उन्होंने लिपिक को बुलवाया और स्थिति के बारे में पूछा। बताया कि वह फरवरी में आई फाइलों में से वह पांच माह में केवल 12 ही कॉलेजों की फाइल सहारनपुर भेजी हैं। जिसके चलते अभी 18 कॉलेजों की फाइल अभी यही हैं। फाइलों की संख्या पूछने पर वह गोल हो गया। शिक्षकों ने डीआईओएस अनुराधा शर्मा से सभी फाइलों को 17 जुलाई तक भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed