{"_id":"5b1ec6204f1c1ba56e8b7678","slug":"161528743456-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पालन विभाग के संबंध में डीएम ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पालन विभाग के संबंध में डीएम ने ली बैठक
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने पशुओं के अवैध कटान व आवारा पशुओं के संबंध में पशु पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अगर कोई रोड पर पशुओं को बांधता हैं तो उसको नगर के अधिकारियों के द्वारा नोटिस जारी किया जाए। चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानता तो उसके खिलाफ संबंधित निकाय कार्यवाई करें। पशु पालन विभाग डोर टू डोर पहुंच कर सर्वे करें। पशुओं का पंजीकरण कर उनके कान में टेग लगाकर पशुओं को एक नंबर दिया जाए। जैसे आवारा पशुओं को छोड़ने के मामले कम होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई पशुओं को छोड़ते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ भी पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में दो गौशाला हैं। शहर में आठ सौ क्षमता तथा जलालाबाद में 150 पशुओं की क्षमता निर्धारित हैं। इनमें शामली में 650 तथा जलालाबाद में 121 पशु मौजूद हैं। इस दौरान एसपी देवरंजन वर्मा, सीवीओ राजेश सैनी, पीड़ी ज्ञानेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।