{"_id":"5b1c19d84f1c1bab6e8b713e","slug":"161528568280-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में मच्छरों का प्रकोप, फोगिंग कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में मच्छरों का प्रकोप, फोगिंग कराने की मांग
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद।
गर्मी के मौसम के चलते कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मच्छरों से परेशानी के चलते कस्बेवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से फॉगिंग कराने की मांग की है। जलालाबाद में गर्मी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कस्बे के नागरिक मच्छरों के कारण परेशान है तथा छोटे-छोटे बच्चे भी मच्छरों के काटने से बिलखते रहते है। नगर पंचायत द्वारा गर्मी के मौसम में अभी तक कस्बे के किसी भी वार्ड में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग नहीं कराई। कस्बे के नागरिकों ने नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार से मिलकर मांग की है कि कस्बे में बढ़ते हुए मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए जल्द से जल्द नगर पंचायत द्वारा फॉगिंग कराई जाए। इस दौरान नफीस अहमद, मोहम्मद हाफिज, सईद, कृष्णपाल, विनोद, राकेश कुमार, नरेश आदि रहे।