फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हिंदू धर्म की रक्षा में सिख समाज का विशेष योगदान: राणा

हिंदू धर्म की रक्षा में सिख समाज का विशेष योगदान: राणा

Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हिंदू धर्म की रक्षा में सिख समाज का विशेष योगदान: राणा
जलालाबाद। कस्बे के गुरुद्वारा में गुरु नानक दरबार साहिब में संत सरदार मेहर सिंह की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर पहुंचे प्रदेश सरकार के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने दरबार साहिब में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। सिख संगत की ओर से मंत्री को सरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

गन्ना राज्य मंत्री ने कहा हिंदू धर्म की रक्षा में सिख समाज हमेशा सबसे आगे रहा है। सिख समाज दुनिया का ऐसा समाज है जो दूसरों की रक्षा के लिए अपने प्राण तक दे सकता है। आज जिस महापुरुष सरदार मेहर सिंह की पुण्यतिथि मनाई जा रही है वह कोई साधारण पुरुष नही बल्कि समाज के महान पुरुष हुए है। उन्होंने सर्वेसमाज के लिए शिक्षण संस्था खोलकर महान उपकार किया है। उनकी संस्थाओं में हजारों बेटियां शिक्षा ले रही हैं। इसके साथ ही अखंड गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ संपूर्ण होने पर महान गुरुमत समागम में हजुरी रागी जत्था ज्ञानी हरबीर सिंह साहिब ने शब्द कीर्तन के द्वारा संगत को निहाल किया। सरदार राजेंद्र सिंह शामली ने संत मेहर सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि सरदार ने जीवन भर संगत व समाज सेवा करके बच्चों के लिए गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, प्रभु प्राइमरी पाठशाला तथा गुरु दरबार की सेवा से जीवन को अमर बना लिया।
विज्ञापन

इस दौरान हसनपुर लुहारी, बाबरी, नसीरपूर लड़वा, शामली पजी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, ननौता, महंगी, रंगान फार्म, चौसाना आदि स्थानों से भारी संख्या साद संगत ने भाग लिया। इस दौरान सरदार विजेंद्र सिंह, मास्टर मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, कुलवंत सिंह, निशान सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, भगवानदास, सरदार दर्शन सिंह, अर्जुन रावडा, ज्ञानी बलबीर सिंह, सरदार जल सिंह, सरदार रणजीत सिंह थानाभवन, सुभाषचंद, डॉ. रतन सिंह, भारत के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार बलदेव सिंह गोलक, सुदर्शन सिंह बेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed