फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्रामीणों को समझाई योग और स्वच्छता की महता

ग्रामीणों को समझाई योग और स्वच्छता की महता

Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाई योग और स्वच्छता की महता
ग्रामीणों को समझाई स्वच्छता की महत्ता
विज्ञापन

शामली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। ग्रामीणों को योग और स्वच्छता की महत्ता समझाकर नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

बृहस्पतिवार को गांव ओदरी में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर आरोग्य हवन के साथ समापन हो गया। ग्रामीणों ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर आहुति देकर हवन संपन्न कराया। योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने लोगों को पांच दिन तक विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। शिविर में यौगिक, जोगिग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, वक्रासन, चक्रासन, हलासन, शीर्षासन आदि का अभ्यास कराते हुए उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद गांव में पौधरोपण किया। उन्होंने सभी ग्रामीणों को योग और स्वच्छता के प्रति भी सभी को जागरूक किया। इसके बाद योग शिक्षक ने गांव के स्कूल में पहुंचकर छात्राओं और शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी योग का अभ्यास कराते हुए उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अगला शिविर गढ़ीपुख्ता स्थित गोगा म्हाडी पर शुरु होगा। इस दौरान सतपाल, धमेंद्र, राजेश, नवाब, भोपाल, संजीव, सतबीर, अजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed