{"_id":"5af333e74f1c1b57098b9088","slug":"161525887975-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में गंदगी फैलने पर ग्रामीणों में रोष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में गंदगी फैलने पर ग्रामीणों में रोष, हंगामा
Updated Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गंदगी के कारण फैली संक्रामक बीमारियां
कांधला। गांव में गंदगी फैलने से लोग लगातार बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, जिसके चलते बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में हंगामा प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
गांव इस्सोपुर टील में पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों को चिकन पॉक्स के साथ ही कई अन्य बीमारियों ने चपेट ले रखा है। ग्रामीण सेठपाल, रमेश, अतर सिंह, ओमपाल, नरेंद्र, पप्पू, मेनपाल, मोहन आदि के अनुसार गांव में चारो और गंदगी फैली हुई है। सफाईकर्मी शिकायत के बाद भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। आरोप है कि बार बार समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान, तहसील दिवस ब्लाक कार्यालय में लिखित व मौखिक शिकायत ग्रामीणों के द्वारा की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। गांव में चारों ओर गंदगी व नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी भरा होने से मच्छरों की भरमार है। नतीजतन लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में है। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर हंगामा प्रदर्शन करते समस्या के समाधान की जिलाधिकारी से मांग की। ग्रामीणों के अनुसार अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो ग्रामीण सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।