फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पांच मतदेय स्थलों में होगा परिवर्तन

पांच मतदेय स्थलों में होगा परिवर्तन

Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पांच मतदेय स्थलों में होगा परिवर्तन
पांच मतदेय स्थलों में होगा परिवर्तन
विज्ञापन


शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में पांच मतदेय स्थलों में परिवर्तन किया जाएगा। उसके लिए राजनीतिक दलों के लोगों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक की। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन करके जिन स्थानों पर मतदेय स्थल बनाया जा रहा है, वह एक जाति विशेष के लोगों के प्रभाव वाला क्षेत्र है, जिस कारण वहां पर मतदाताओं को मतदान करने जाने के लिए कठिनाई होती है।

शनिवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मतदेय स्थलों के परिवर्तन के संबंध में बैठक की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, रालोद नेता रामकुमार वर्मा और माकपा के शामली सचिव भारत भूषण मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व प्राथमिक विद्यालय शेखूपुरा में मतदेय स्थल संख्या 164 और 165 को उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर दो और कमरा नंबर तीन में परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय दरबार कला मतदेय स्थल संख्या 267 को मदरसा इस्लामिया अरबिया अहसनुल उलूम में, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के मतदेय स्थल संख्या 270 और मतदेय स्थल 271 को भी मदरसा इस्लामिया अरबिया अहसनुल उलूम में परिवर्तित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि मतदेय स्थल मदरसे के स्थान पर किसी दूसरे भवन में बनवाया जाए। इस पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यदि कोई दूसरा स्थान मिलता है, तो वहां मतदेय स्थल बनवाया जाएगा, यदि नहीं मिलता है तो परिवर्तित स्थल को ही मतदेय स्थल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed