{"_id":"5ab6a4584f1c1b2b618b56f5","slug":"161521919064-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कुश्ती में शामली के पहलवानों ने देवरियां में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कुश्ती में शामली के पहलवानों ने देवरियां में दिखाया दम
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के पहलवानों ने बढ़ाया मान
शामली। देवरिया में हुई राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामली के पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए जीत का परचम लहराया। विजेता पहलवानों को जिला मुख्यालय स्थित पिंटू पहलवान के अखाड़े पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 17 से 19 मार्च तक देवरिया के किशोर शाही स्टेडियम में जूनियर बालक, बालिका राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 71 किलो भार वर्ग में ताना शामली के पहलवान अनुराग खैवाल, बालिका वर्ग 53 किग्रा में कुड़ाना से प्रीति मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। इसके अलावा 65 किग्रा में शामली के आकाश, 65 किग्रा में मालैंडी के मोहित, 40 किग्रा में कुड़ाना से मानसी मलिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 43 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में पहलवान शालिनी मलिक और 46 किग्रा में सोनाली मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लौटने पर शहर के टंकी रोड स्थित पिंटू पहलवान के अखाड़े पर भारत केसरी पहलवान कुलवीर, अशोक, जगवीर, सुरेश, सभासद प्रमेंद्र निर्वाल, उपेंद्र, सुशील पंवार आदि ने विजेता पहलवानों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।