फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आवास बनवाने के लिए गरीबों का तहसील पर हंगामा

आवास बनवाने के लिए गरीबों का तहसील पर हंगामा

Tue, 06 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आवास बनवाने के लिए गरीबों का तहसील पर हंगामा
कैराना (शामली)। कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू की महिलाओं ने प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के मकान बनवाए जाने के लिए तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मकान निर्माण कराये जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू के वार्ड-9 ग्राम पंचायत सदस्य सैय्यद डॉ. इरशाद अली के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया। बताया कि वे बेहद गरीब परिवार से हैं और मजदूरी करती हैं।मकान कच्चे हैं, जिनके बरसात में गिरने का खतरा रहता है। प्रधानमंत्री गांव आवास योजना गरीबों के हित में बड़ा साधन है, इसके तहत उनके मकान बनवाया जाना आवश्यक हैं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी नहीं कि वह अपने पक्के मकानों का निर्माण करा सकें। कच्चे एवं गिरने के कगार पर घरों में वह जिंदगी हथेली पर लेकर समय व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर पात्रों की जांच कराकर प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के तहत पक्के मकान निर्माण कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


राजस्व अमीनों ने दिया धरना
कैराना (शामली)। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील कैराना के अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में तहसील के राजस्व संग्रह अमीनों ने संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। मांग की है कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिया जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन 5200-20200 ग्रेड वेतन 2000 से बढाकर 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 स्वीकृत करें। राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान समाप्त किया जाए। इनके अलावा कई और मांगें शामिल हैं। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान साजिद अली, गोपाल सिंह, संजय सिंह, श्याम सिंह, खुर्शीद, अब्बल, इस्तयाक, रविंद्र, शकील, आशीष, शिवकुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed