{"_id":"5a4bc4f74f1c1b41198b4794","slug":"161514915063-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाले युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाले युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार
शामली। प्रेम-प्रसंग के चलते विवाह करने वाले युवक और युवती ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने सोमवार को युवक को पीटा और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
मंगलवार दोपहर गांव सिक्का निवासी विकास कुमार और स्नेहा कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2017 को मुजफ्फरनगर के तेजलहेड़ा स्थित आर्य समाज में अपनी मर्जी से शादी की। इसके बाद न्यायालय में भी अर्जी लगाकर सुरक्षा की मांग की गई। इसके बाद वह दोनों गांव सिक्का में ही रहते हैं। आरोप है कि सोमवार को युवती पक्ष के लोगों ने विकास को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। स्नेहा ने बताया कि उसके परिजन विकास के खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा सकते हैं, जिस कारण उसके पति तथा उसे खतरा बना हुआ है। स्नेहा और विकास ने न्याय दिलाने की मांग की। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को प्रकरण में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।