फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
थानाभवन।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय पर बुधवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों से संबंधित कई प्रस्ताव पारित कर दिए गए।
थानाभवन ब्लॉक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख गीता राणा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत से पारित मनरेगा की कार्य योजना, ब्लाक परिसर को सोलर लाइट से संचालन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी अपने अपने गांव के कार्यों का प्रस्ताव दिया। बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू , जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैशाली अहलावत और विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।


प्रधान ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप
थानाभवन। क्षेत्र पंचायत की बैठक में उस समय माहौल गरमा गया, जब अहमदपुर के ग्राम प्रधान ब्रजभान ने ग्राम पंचायत सचिव पर विकास कार्यों में कमीशन मांगने का आरोप लगाया। आरोप है कि एक पूर्व मनरेगा के तहत हुए कार्यों का भुगतान कराने के लिए भी कमीशन मांगा गया। बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव को बुलाने के लिए माइक से आवाज लगाई, लेकिन वह अपना स्पष्टीकरण देने के लिए उपस्थित नहीं हुए। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कराने की मांग की। बीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed