{"_id":"5a2c2b4a4f1c1bce408bc06e","slug":"161512844106-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा संस्कृत विद्यालय की बोर्ड परीक्षा का केंद्र निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा संस्कृत विद्यालय की बोर्ड परीक्षा का केंद्र निर्धारित
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद के लांक गांव में संस्कृत विद्यालय है। शिक्षा निदेशक ने नीति निर्धारण करते हुए डीआईओएस को प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा स्तर तक की वर्ष 2018 की परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण करने के निर्देश दिए है। इसमें नकल की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र का निर्धारण करने के निर्देश दिए। वर्ष 2018 की परीक्षा के लिए वह कॉलेज केंद्र बनाना है जिसकी पूर्व वर्ष की स्थिति सही हो। पिछली बार बनाए गए परीक्षा केंद्र को दोबारा परीक्षा केंद्र नहीं जाएगा। उस कॉलेज को ही केंद्र बनाए जिसमें बैठने की व्यवस्था अच्छी हो, चारदीवारी हो और सभी मानकों को पूरा करता हो। वित्तविहिन कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाना है। विद्यालय से परीक्षा केंद्र की दूूरी प्रस्ताव में दिया जाना है। जिन विद्यालयों में प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य के बीच विवाद हो उस कॉलेज को केंद्र नहीं बनाना है। 5 से 8 किमी की परिधि के अंदर ही केंद्र का निर्धारण किया जाए। परीक्षा केंद्र बनाया जाने वाला कॉलेज मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ होना चाहिए। उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित रखने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए और प्रश्न पत्रों की गोपनीयता के लिए लोहे की अलमारी बनी होनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि बोर्ड से केंद्र निर्धारण नीति आ चुकी है। जनपद में एक संस्कृत विद्यालय है जिसका परीक्षा केंद्र पिछली बार देशभक्त इंटर कॉलेज को बनाया गया था। इस बार निर्धारण नीति के अनुसार दूसरा परीक्षा केंद्र बनाना है। जल्द ही बैठक करते हुए नकलविहीन परीक्षा आयोजित कराने के लिए मानकों के अनुरूप ही केंद्र का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन