{"_id":"59fcbfe74f1c1b86698b94dd","slug":"161509736423-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के मामले में कांधला के व्यापारियों ने भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के मामले में कांधला के व्यापारियों ने भेजा ज्ञापन
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कांधला के व्यापारियों ने जीएसटी की त्रैमासिक रिटर्न के नोटिफेकेशन और अन्य समस्याओं के संबंध में वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम ज्ञापन भेजा है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कांधला के अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने बताया कि पहले नोटबंदी, और फिर एक जुलाई से जीएसटी लागू किया गया। जीएसटी से व्यापार चौपट हो रहा है। त्रैमासिक रिटर्न के संबंध में तत्काल नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है। जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों और वकीलों के उत्पीड़न से व्यापारियों को राहत मिल सके। टैक्स के चार स्लैब अत्यंत अव्यवहारिक हैं, 28 प्रतिशत के स्लैब पर व्यापारियों में रोष है। कंपाउंड स्कीम लेने वाले व्यापारियों से पूर्व की भांति 0.5 प्रतिशत टैक्स लिए जाने व टैक्सेबल सेल पर ही जीएसटी लिए जाना चाहिए।