{"_id":"59f7751a4f1c1b76678b845a","slug":"161509389594-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना की दस किमी की परिधी में आने वालों को थाने में जमा कराने होंगे शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना की दस किमी की परिधी में आने वालों को थाने में जमा कराने होंगे शस्त्र
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक रास्तों पर नुक्कड़ सभाओं पर रोक
कैराना।
कस्बे की दस किलोमीटर परिधि में आने वाले ग्रामीणों को भी अपने लाइसेंसी असलहा निकाय चुनाव से पहले थाने में जमा कराने होंगे।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था के मद्देनजर गाइड लाइन जारी हो गई है। इसमें कस्बे के साथ-साथ 10 किलोमीटर परिधि के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोगों को भी अपने लाइसेंसी असलहा जल्द ही थाने में जमा कराने होंगे। असलहा जमा नहीं कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोई भी प्रत्याशी सार्वजनिक रास्तों व मार्गों पर नुक्कड़ सभा आयोजित नहीं कर सकता। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों की दीवारों पर बैनर पोस्टर लगाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमलावरों पर कसी नकेल
कैराना। 30 सितंबर की शाम पुलिस ने दभेड़ी खुर्द व खुरगान के बीच जंगल में तमंचे बनाने की सूचना पर छापा मारा था। इस दौरान खुरगान निवासी फुरकान बहरा, गय्यूर हकला व दभेड़ी खुर्द निवासी सलीम पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तीनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करके जेल चले गए थे, जिस पर तीनों आरोपियों का कोर्ट में रिमांड कराया जा रहा है।