फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गार्ड ऑफ ऑनर में शामली

गार्ड ऑफ ऑनर में शामली

Thu, 31 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गार्ड ऑफ ऑनर में शामली
शामली।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार शाम समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में इंटर ग्रुप कंपीटिशन (आईजीसी) के लिए चयनित किए कैडेट्स का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें 90 कैडेट्स को चुना गया।
शिविर में प्रशिक्षण के बाद आईजीसी के लिए चयन किए गए कैडेट्स का परिणाम घोषित हुआ। लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने बताया कि गार्ड ऑफ ऑनर में शामली की 85 बटालियन प्रथम और 40 बटालियन द्वितीय रही। फ्लैग एरिया कंपीटिशन में 13 व 31 बटालियन ने प्रथम और 85 द्वितीय रही। लाइन ले आउट में 74 बटालियन प्रथम रही। बेस्ट कैडेट के लिए एसडी के चार, एसडब्लू की चार, जेडी व जेडब्लू से भी चार-चार कैडेट्स का चयन किया गया। विशेष वाद्य यंत्र व ढोलक के लिए दो-दो, गिटार के लिए एक और पियानो के लिए एक कैडेट्स को चुना। सभी चयनित कैडेट्स को अनुपम सक्सेना ने बधाई दी।
विज्ञापन

मेरठ में पांच सितंबर से शुरू होने वाले आईजीसी कैंप के लिए और अधिक मेहनत व अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में 90 कैडेट्स का चयन हुआ है। कैडेट्स ने समापन के दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत सबको हैरान किया। इस दौरान एनएस मान, केपी सिंह, रजनीश कुमार, भारत भूषण, दयाकिशन, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रणबीर, संजीव कुमार, मदन कुमार, राजेश, मनजीत, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed