फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम का व्यापारियों ने किया विरोध

अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम का व्यापारियों ने किया विरोध

Fri, 04 Aug 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम का व्यापारियों ने किया विरोध
अतिक्रमण हटाने पर बखेड़ा
विज्ञापन

कांधला(शामली)। अतिक्रमण हटाने के लिए गई नगरपालिका टीम का व्यापारियों ने विरोध कर दिया। इसके चलते मौके पर हंगामा हुआ और पालिका टीम को बगैर कार्रवाई के लौटना पड़ गया।

कई दिन पूर्व पालिका प्रशासन की ओर से कस्बे में सभी व्यापारियों को सार्वजनिक रूप से सूचना देकर अवगत कराया गया था कि जिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है, वो शीघ्र ही अतिक्रमण को वहां से हटा ले। वरना अतिक्रमण को हटाने का खर्च भी दुकानदार को देना होगा। पालिका प्रशासन के द्वारा दिए गए समय के बाद भी व्यापारियों के द्वारा अतिक्रमण न हटाए जाने से कस्बेवासियों ने पालिका प्रशासन को शिकायत की। बृहस्पतिवार को नगरपालिका कर्मचारियों की टीम ने रेलवे रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के पास पहुंचकर अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदारों ने एकजुट होकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पालिका टीम का विरोध करते हुए अतिक्रमण हटाने से मना कर दिया । इस बीच व्यापारियों व पालिका कर्मियों के कहासुनी भी हुई। भारी विरोध के चलते पालिका टीम लौट गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर पालिका प्रशासन ने दोबारा से मनमानी करते हुए कार्रवाई का प्रयास किया, तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि वहां पर खोखो के कारण अतिक्रमण हो रहा था। खोखे लगाने वालों ने ही दो दिन का समय मांगा, जिस पर टीम लौट आई। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed