फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अब मनमानी किताबें नही चला पाएंगे जनपद के कॉलेज

अब मनमानी किताबें नही चला पाएंगे जनपद के कॉलेज

Sat, 22 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
अब मनमानी किताबें नही चला पाएंगे जनपद के कॉलेज
शामली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक कॉलेज अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की किताबों में मनमानी नहीं चला सकेंगे। अब वह छात्रों पर अपने बताएं हुए प्रकाशकों की किताबों को ही पढ़ाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 वी तक पढ़ाई जाने वाली किताबों के प्रकाशकों की सूची जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कॉलेजों को निर्धारित किताबों से ही पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि कॉलेजों में पाठ्यक्रम में एक रूपता लाने के लिए बोर्ड ने निर्धारित किताबें लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि परिषद ने किताबों की सूची, उनकी कीमत और प्रकाशकों के नाम की सूची जारी कर दी है। सभी कॉलेजों को निर्धारित प्रकाशकों की किताबें ही पढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कॉलेज बोर्ड से संबद्धता लेने के बाद भी शिक्षक अन्य प्रकाशकों की किताबें पढ़ने का छात्रों पर दबाव बनाते हैं। जिसके एवज में वह कमीशन वसूलते हैं। विभाग ने गणित, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की किताबों की सूची जारी की है।
विज्ञापन


किन-किन स्थानों पर छपी हुई चलेंगी किताबें
सभी जनपदों के छात्र-छात्राओं को समय पर किताबें मिल सके जिसके लिए बोर्ड ने कई जनपदों के प्रकाशकों को किताबों की सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 व 10 की विज्ञान की किताबों को उपलब्ध कराने के लिए मेरठ की नगीन प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी दी है। जबकि लखनऊ के मैसर्स रवि आफसेट प्रिंटर एंड पब्लिशर्स, आगरा को कक्षा 9 व 10 की गणित प्रथम, द्वितीय, प्रारंभिक गणित की कक्षा 11 व 12 की किताबों को उपलब्ध कराने की जिम्मा सौंपा है। इलाहाबाद की मैसर्स राजीव प्रकाशन एंड कंपनी को कक्षा 9 व 10 हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की किताबों की जिम्मेदारी दी है। इसी पब्लिशर्स को कक्षा 11 व 12 की हिंदी प्रथम, द्वितीय, अंग्रेजी की प्रथम, द्वितीय, अर्थशास्त्र प्रथम व द्वितीय की किताबों की सूची दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------कोट
परिषद ने सभी किताबों की सूची और पब्लिशर्स के नाम जारी कर दिए हैं। जनपद के सभी 95 स्कूल, कॉलेजों को उन्हीं पब्लिशर्स की किताबों से पढ़ाई कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं - एसएम सिद्दीकी, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed