{"_id":"597255f54f1c1be6708b4666","slug":"161500665333-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में उमड़ी भीड़, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में उमड़ी भीड़, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
त्रयोदशी और चतुर्दशी को शिव मंदिरों में भक्तों के साथ साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने शिव पिंडी पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार प्रात: से ही शिवालयों में जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। नगर से सैकड़ों की संख्या में हरिद्वार गए कांवड़ियों ने भी नीलकंठ महादेव व पुरा महादेव पर जलाभिषेक करने के पश्चात नगर के मंदिर श्री कचोरी नाथ पर पहुंच कर जलाभिषेक किया। शिवालय कम्भोयान, शिव मंदिर कानूगोयान, प्राचीन मंदिर जस्सूवाला, बालाजी धाम, आश्रम पंचतीर्थी, दयाल आश्रम आदि में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नगर पंचायत थानाभवन की ओर से नगर के सभी मंदिरों के आसपास साफ सफाई कराकर कली चूना भी डलवाया गया था।