{"_id":"679fbae342b2dae02c0d252b","slug":"160-devotees-returned-after-taking-bath-in-maha-kumbh-shamli-news-c-26-1-sal1001-136274-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महाकुंभ में स्नान कर लौटे 160 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महाकुंभ में स्नान कर लौटे 160 श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। महाकुंभ में स्नान कर 160 श्रद्धालु सकुशल अपने घरों को वापस लौट आए। श्रद्धालुओं ने भगदड़ क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की तारीफ की।
पिछले दिनों प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में रात के समय अचानक भगदड़ मच गई थी, जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सैकड़ों लापता हो गए थे। कैराना से तीन बसों में 160 श्रद्धालु 28 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए रवाना हुए थे। श्रद्धालुओं के साथ महाकुंभ में गए अधिवक्ता शगुन मित्तल ने बताया कि सबसे पहले वे लोग 29 जनवरी की रात अयोध्या पहुंचे, जहां पर उन्होंने राम मंदिर में भगवान के दर्शन की।
इसके बाद 30 जनवरी की रात वे बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने दर्शन किए। 31 जनवरी की रात में संगम घाट पर स्नान किया। साथ ही स्नान के बाद महाआरती की।
उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से पहले 29 जनवरी की रात जिस स्थान पर भगदड़ हुई थी, वहां पुलिस प्रशासन की अच्छी व्यवस्था की गई थी। अभिषेक, डॉ. रामकुमार गुप्ता, आशु अतुल गर्ग, रमन मित्तल, शिवम कश्यप, डॉ़ सुशील व अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीआईजी ने किया स्वागत: नगर लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद शामली में तैनात रहे पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं वर्तमान डीआईजी प्रयागराज डाॅ. अजयपाल शर्मा ने शामली व कैराना से पहुंचे, सभी श्रद्धालुओं का महाकुंभ के संगम घाट पर स्वागत किया।