फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   16 corona positives including a private doctor

निजी चिकित्सक समेत 16 कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
16 corona positives including a private doctor
शामली। जनपद में 16 कोरोना पॉजिटिव के नए केस आए हैं। इनमें शामली में निजी चिकित्सक और छह साल का बालक समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा ऊन क्षेत्र में पांच, थानाभवन और कैराना में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले है। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 50 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 101 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में आई सैंपलों की रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पंजाबी कालोनी का 28 वर्षीय युवक, कमला कालोनी की 23 वर्षीय महिला, धीमानपुरा निवासी 27 वर्षीय युवक, लाजपतराय मोहल्ले का छह साल का बालक, 43 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा बाजार निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला बरखंडी निवासी 28 वर्षीय युवक, गोशाला रोड निवासी 60 वर्षीय महिला और गगन विहार निवासी निजी चिकित्सक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। ऊन ब्लाक में गांव हसनपुर निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इसी ब्लाक के होसंगपुर गांव में तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनके अलावा इसी गांव में 23 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

थानाभवन के मोहल्ला रोगनग्राम में 42 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कस्बा कैराना में 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जनपद में 16 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। इनमें इनमें कुछ लोगों के सैंपल की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई है। डीएम ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती 50 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 101 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 लोगों के रैंडम सैंपल लिए
कैराना। छह दिन पहले कस्बे के मोहल्ला गुंबद में दो सगे भाईयों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड-19 झिंझाना शिफ्ट किया गया है। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों भाईयो के परिवार के सदस्यों सहित 20 लोगों के सैंपल लिए थे। शुक्रवार को दोनों भाईयों के परिवार की तीन महिलाओं सहित 5 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी कोविड-19 झिंझाना शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला गुंबद में पहुंचकर आस पड़ोस के 21 लोगों के रैंडम सैंपल लिए। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को 21 लोगों के सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed