{"_id":"5d17ad6f8ebc3e3ccf3e02c4","slug":"156183279416-shamli-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सफाईकर्मियों को सौंपा नया ट्रैक्टर-ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सफाईकर्मियों को सौंपा नया ट्रैक्टर-ट्राली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। मंगलवार से कस्बे में शुरू हुआ सफाई अभियान जारी है। कस्बे में दो जेसीबी मशीन सफाई कार्य में लगी हैं। जेसीबी मशीनों से बस स्टैंड से ब्लाक कार्यालय पुरानी तहसील तक पुराना बाईपास और नए बाईपास मार्ग की सफाई के साथ गांव खेड़ाभाऊ मार्ग पर खेल के मैदान को भी समतल कराया गया ह्रै।
शनिवार को उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत द्वारा खरीदे गए नए ट्रैक्टर ट्राली को सफाई कर्मचारियों को सौंपकर कूड़ा निस्तारण कार्य शुरू कराया है। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। एक दशक पूर्व तत्कालीन चेयरमैन ने पूर्व में भी एक ट्रैक्टर-ट्राली की खरीद की थी, लेकिन कोई कार्य नहीं कराए जाने से वह ट्रैक्टर नगर पंचायत परिसर में खड़े-खड़े ही खराब हो गया था। नए ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़ा निस्तारण शुरू करने से सफाई कर्मचारियों को अब रेहड़ा चलाने से निजात मिल जाएगी। इस दौरान नगर चेयरमैन कुलदीपमान, सभासद भी मौजूद रहे है। उपजिलाधिकारी सुरेद्रसिंह ने बताया कि तहसील ऊन के किसी भी गांव कस्बे में गंदगी नहीं रहने दी जाएगी। ऊन और झिंझाना के अलावा गढ़ीपुख्ता में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।