{"_id":"5d1663648ebc3e3cb81437ff","slug":"15617483032-shamli-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में नए भवन में शिफ्ट होगा पुलिस कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में नए भवन में शिफ्ट होगा पुलिस कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भैंसवाल रोड पर नवनिर्मित भवन में पुलिस कार्यालय अगस्त माह में शिफ्ट हो जाएगा। इसके लिए तैैयारियां तेज हो गई है। एसपी अजय कुमार ने पुलिस कार्यालय की तैयारियों का जायजा लिया और पौधरोपण किया।
भैंसवाल रोड पर करीब 27 हेक्टेयर भूमि में पुलिस कार्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। नवनिर्मित भवन में साफ-सफाई और व्यवस्था होना बाकी है। पिछले सप्ताह सहारनपुर परिक्षेत्र के आईजी शरद सचान ने इस नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर तैयारी संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने नवनिर्मित भवन में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पौधरोपण किया। एसपी ने बताया कि पुलिस कार्यालय की बाउंड्री पर पिलर लगाए जाएंगे, जिसके लिए गड्ढे बनाने का काम शुरू हो गया है। बाउंड्री पर चारों तरफ करीब पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। ट्रैक्टर से भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा है। पुलिस कार्यालय में 75 वर्ग मीटर भूमि में हरी घास लगाकर सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। एसपी ने बताया कि जुलाई माह में यह सब कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है 15 अगस्त से पहले पुलिस कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। वर्तमान में पुलिस कार्यालय रेलपार मोहल्ले में नगरपालिका के भवन में चल रहा है।