फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पचास हजार भाजपा नए सदस्य बनाएगी, भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा -

पचास हजार भाजपा नए सदस्य बनाएगी, भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा -

Fri, 28 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पचास हजार भाजपा नए सदस्य बनाएगी,  भाजपा का सदस्यता अभियान 6  जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा -
भाजपा बनाएगी 50 हजार नए सदस्य
विज्ञापन

शामली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पचास हजार नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है।

बृहस्पतिवार को मुंडेट कला गांव में भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के सदस्यता प्रमुख, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जागिड़ ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर छह जुलाई को सदस्यता अभियान की शुरुआत किए जाने के बारे में जानकारी दी। सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के किसान, मजदूर, व्यापारियों छात्र छात्राओं को जोड़कर चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान के तहत पचास हजार नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पवन तरार ने की। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटेंगे। सदस्यता अभियान तीन ग्रेड जैसे ग्रेड एक बूथ, कार्यकर्ता ग्रेड बी, मंडल कार्यकर्ता ग्रेड सी जिला और क्षेत्रीय प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सदस्य बनाएंगे। सभी मोर्च व प्रकोष्ठ, सांसद, विधायक और मंडल स्तर पर एक जुलाई से लेकर पांच जुलाई तक सदस्यता अभियान को लेकर बैठक करेंगे। इस मौके पर सतेद्र तोमर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामजीलाल कश्यप, क्षेत्री मंत्री प्रमोद सैनी, प्रदेश मंत्री ओबीसी रमेश गौड कश्यप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान समेत भाजपा नेता मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed