{"_id":"5d092fbb8ebc3e690952f261","slug":"156088311713-shamli-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव दूर करने के लिए करें योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव दूर करने के लिए करें योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव दूर करने के लिए करें योग
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भारतीय योग संस्थान की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर में आज तीसरे दिन तनाव को दूर करने के लिए योग प्राणायाम और व्यायाम कराए। 85 यूपी बटालियन शामली के दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटों को प्राणायाम कराकर स्वस्थ रहने के गुुर सिखाए।
वीवी इंटर कॉलेज शामली प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन मौसम खराब होने के बावजूद बूंदाबांदी के दौरान साधकों ने योग के प्रति रुचि दिखाई। योग शिविर का शुभारंभ वीवी इंटर कालेज के प्रबंधक मधुर संगल, संस्थान के जिला महामंत्री अरुण जैन संगठन मंत्री संगठन मंत्री अशोक कोरियर द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुनीत गुप्ता द्वारा ओम ध्वनि गायत्री मंत्र का उच्चारण कराया। शिविर में अशोक कुमार, कुलश्रेष्ठ सैनी, अरुण जैन ने तनाव को दूूूर करने के लिए योग सिखाते हुए सूक्ष्म योग क्रियाओं को समझाया। अशोक चावला, मनोज गोयल, डॉक्टर उमेश कुमार, उमेश कौशिक, जयपाल, इंदु जैन, कृष्णपाल, सुषमा मित्तल, चरण सिंह, कुलश्रेष्ठ सैनी आदि रहे। उधर महाराजा सूरजमल स्कूल में 85 यूपी बटालियन के दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन पतंजली योग पीठ व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के युवा जिला प्रभारी मनोज गोस्वामी ने एनसीसी कैडेट को योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षण आफिसर कैप्टन लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैडेट को अभ्यास कराया गया। एनसीसी कैडेट को ड्रेस कोड के संबंध में बताया। शिविर में कैप्टन लोकेंद्र सिंह, केपी सिंह, अशोक कुमार, नीरज कुमार कैडेटों को अलग अलग प्लाटून में बांटकर आपदा प्रबंधन, फायर फाइटिंग की जानकारी दी। इस दौरान सूबेदार मेजर सुदेश कुमार, सुनील कुमार, नायब सूबेदार पुखराज, देवेंद्र सिंह, बीएचएम विजय कुमार, हवलदार किशोर, रजनीश कुमार, सूर्यकुमार, रणवीर सिंह, पवन कुमार, संजीव पंवार, राजेश कुमार, जयेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, मनजीत, किरणपाल आदि का सहयोग रहा।