फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने आई हूं : अनुपमा

कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने आई हूं : अनुपमा

Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने आई हूं : अनुपमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा संगठन का कोई भी कार्यकर्ता जिला योजना की बैठक में हिस्सा नहीं लेगा। इसलिए कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए बैठक में आई हूं।
बुधवार को दोपहर 12 बजे नगरपालिका परिषद के सभागार में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचीं बेसिक शिक्षा जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की बैठक में पहले भाजपा पदाधिकारी शामिल होते थे। इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश जिला प्रशासन की बैठक में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी नहीं शामिल होगा। नई तबादला नीति लागू होने के लिए तबादलों के लिए आनलाइन आवेदन मांगे जाएगा। पिछले साल तबादला नीति के अनुसार 35 हजार शिक्षक-कर्मचारियों में से 12 हजार शिक्षक- कर्मचारियों तबादले किए गए हैं। सरकार द्वारा बढ़ाया गया मानदेय जल्द मिलेगा। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करने के बाद उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं। अनुसूचित जाति मोर्चा के घनश्याम पारचा ने कहा कि वर्ष 2013 के दंगे में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जिले की चीनी मिलों पर इस साल के पेराई का 80 प्रतिशत गन्ना भुगतान बकाया है। उन्होंने जिले की चीनी मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

झिंझाना के भाजपा नेता राजकुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि बिजलीघर पर कर्मचारियों से उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। बहावड़ी गांव के भाजपा कार्यकर्ता ने ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने शामली में जाम की समस्याओं को उठाया। भाजपा नेता मांगेराम शर्मा ने बढ़ा हुआ मानदेय शीघ्र दिलाए जाने, बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने पॉलीथिन का मुद्दा उठाया। प. उप्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मंत्री निधि इमरान मंसूरी ने कहा कि कैराना कस्बे के प्राईवेट स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत गिरा हुआ है। उन्होंने कैैराना के प्राईवेट स्कूलों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। मौके पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा प. उप्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, जिला महामंत्री राजन बत्रा, डॉक्टर मनोज शर्मा, अरविंद संगल, शशि अरोरा, पूनम राणा, मीनू संगल, पुनीत द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, रोबिन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed