फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंडरपास निर्माण को व्यापारियों से जनसंपर्क शुरू

अंडरपास निर्माण को व्यापारियों से जनसंपर्क शुरू

Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण को व्यापारियों से जनसंपर्क शुरू
अंडरपास निर्माण को व्यापारियों से जनसंपर्क शुरू
विज्ञापन

शामली। शहर के अंदर रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनाने की मुहिम तेज हो गई है। इसके निर्माण के लिए प्रयासरत संस्था के पदाधिकारियों ने व्यापार संगठनों से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। संस्था का कहना है कि वे जनसयोग के माध्यम से रेल प्रशासन और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए अग्रवाल मित्र मंडल जून 2018 से शहर के दोनों रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण के प्रयास में लगा हुआ था। रेलमंत्री पीयूष गोयल से भी संस्था के लोग मिले थे। संस्था के प्रयासों के चलते दिल्ली डिवीजन ने इस मांग पर साइट रिपोर्ट स्थानीय तकनीकी अधिकारियों से मांगी है। साइट रिपोर्ट मंडलीय अफसरों को जाने के बाद अब इस संबंध में आगे की पूरी कार्यवाही रेलवे के मंडलीय कार्यालय को करनी है। लिहाजा मित्र मंडल के अधिकारियों ने अपनी इस मुहिम में शहरवासियों को जोड़ना शुरू कर दिया है। रविवार को अग्रवाल मित्र मंडल के पदाधिकारियों अनुज बंसल आदि ने आईआईए के संरक्षक मोहित जैन ,व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव संगल से मुलाकात की। उन्होंने भी संस्था की मुहिम को समर्थन देते हुए कहा कि शहर में दोनों रेलवे फाटकों पर मिनी अंडरपास का निर्माण होने से यहां जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। उन्होंने भी इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों से मिलकर अंडरपास निर्माण की आगे की कार्रवाई शुरू करने की मांग का आश्वासन दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों और रेल मंत्री से मिलने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। ये समस्या पूरे शहर की है। इससे समाज का हर वर्ग प्रभावित है। इसलिए इसमें सबको साथ लेकर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed