फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   156 more found corona infected

156 और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
156 more found corona infected
156 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में कम नहीं हो रही है। मंगलवार को जिले में 156 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि पूर्व में संक्रमित हुए 136 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 830 हो गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन लगातार मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और भीड़ में जाने से बचने की सलाह दे रहा है।
मंगलवार को मिले 156 संक्रमितों में 35 महिलाएं हैं। सात से 17 साल के बीच के करीब 20 किशोर व बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। सहारनपुर के दो लोग भी कोरोना की जांच में संक्रमित मिले हैं। शहर की कांबोज कॉलोनी में तीन, गगन विहार में एक, सीएचसी शामली, कुड़ाना व थानाभवन में एक-एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। रेलवे कॉलोनी मेें दो, रेलपार में चार, माजरा रोड, जाट कॉलोनी, गुलशन नगर, दयानंद नगर में एक-एक संक्रमित पाया गया। गांव कुड़ाना में दो, काबड़ौत, खानपुर, बरलाजट, मालेंडी, नोजल-नोजली, मालेंडी, नोजल, जैनपुर, हसनपुर लुहारी, अहमदपुर, सोंता, यारपुर, जैनपुर व खानपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

गांव बंतीखेड़ा में 16, रजाकनगर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। बहावड़ी, कसेरवा खुर्द, बनत, कंडेला, हिरनवाड़ा, गढ़ी अब्दुल्लाखां, मामलेंडी, लिसाढ़ व दभेड़ी में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। थानाभवन व जलालाबाद कस्बे में तीन-तीन, कैराना में दो, गढ़ीपुख्ता में एक, झिंझाना में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed