फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य विक्रय करने की शपथ दिलाई

सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य विक्रय करने की शपथ दिलाई

Fri, 07 Jun 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य विक्रय करने की शपथ दिलाई
कैराना। खाद्य विभाग की ओर से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्थानीय कटेहरा धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने व्यापारियों को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य विक्रय करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि असुरक्षित खाद्य मनुष्य की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए व्यापारियों को सुरक्षित खाद्य ही विक्रय करना चाहिए। कहा, जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं या विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो वह अपने लाइसेंस बनवा लें। जिन लाइसेंसों की अवधि निकल चुकी है, उन्हें रिनूवल करा लें। इसके लिए जल्द ही कैराना में एक कैंप भी लगाया जाएगा। उन्होंने फ्रूट के गोदामों के बारे में भी जानकारी की। व्यापारियों ने रेहड़ी-ठेलियों पर जूस निकालकर विक्रय करने वालों की शिकायत भी की। इस दौरान खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी, विपिन शर्मा के अलावा युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वरुण सिंघल, अमित गर्ग, विशाल, सचिन कंसल, टीटू, अशोक, राजेश, मुनव्वर, भोपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed