{"_id":"5cfaa4d1bdec22071c2e1428","slug":"15599300595-shamli-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैराना उपडाकघर में भी बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैराना उपडाकघर में भी बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। अब नया आधार कार्ड बनवाने या फिर त्रुटि दुरुस्त कराने के लिए आवेदकों के शामली के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इसके लिए अब कैराना उप डाकघर में ही काम हो सकेगा। यहां बाकायदा डाटा फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे आवेदकों को राहत मिलेगी।
कैराना क्षेत्र में आधार कार्ड नहीं बनने से आवेदक परेशान थे। आधार के लिए लोगों को शामली तक चक्कर काटने पड़ रहे थे। कई बार आवेदकों को लंबी लाइन में लगने के बावजूद बारी नहीं आने पर मायूस होकर भी लौटना पड़ रहा था। इन समस्याओं को देखते हुए कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आग्रह किया था कि कैराना में आधार मशीन शुरू होनी चाहिए। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था। इसी के चलते कैराना उप डाकघर में यूआईडीएआई द्वारा भेजी गई फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर मशीन शुरू हो चुकी है। उप डाकघर के पोस्टमास्टर सुनील कुमार ने बताया कि डाकघर का कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए सुबह दस बजे के करीब कार्य किया जाता है। अभी आधार बनाने का समय निर्धारित नहीं हुआ है। उप डाकघर में जहां नए आधार कार्ड के लिए आवेदन किए जाएंगे, वहीं त्रुटियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। उधर, उप डाकघर में आधार मशीन शुरू होने से आवेदकों को दस किलोमीटर दूरी तक जाने से राहत मिलेगी।
मुफ्त बनेंगे आधार कार्ड
पोस्टमास्टर सुनील कुमार ने बताया कि उप डाकघर में आधार कार्ड का आवेदन मुफ्त में किया जाएगा। पहले से बने आधार कार्ड में यदि त्रुटि दुरुस्त करानी है, तो उसके लिए आवेदक को 50 रुपये का शुल्क देना होगा।