फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महंत योगी आदित्यनाथ का मनाया 47वां जन्मदिन केक काटा, फल-शीतल जल का वितरण किया

महंत योगी आदित्यनाथ का मनाया 47वां जन्मदिन केक काटा, फल-शीतल जल का वितरण किया

Wed, 05 Jun 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
महंत योगी आदित्यनाथ का मनाया 47वां जन्मदिन   केक काटा, फल-शीतल जल का वितरण किया
मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिवस मनाया
विज्ञापन

शामली। विश्व हिंदू महासंघ के जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 47 वां जन्मदिन मनाया गया।
बुधवार को नया बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हस्तिनापुर संभाग प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने मां सरस्वती के आगे दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज के लिए खुशी का दिन है, जिनके नेतृत्व में आज प्रदेश में हिंदुत्व की आवाज बुलंद हो रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में फल और शीतल पेयजल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अतिथि प्रदेश मंत्री संजय सिंह मनोज सैनी, , सुभाष गौड़ , श्रीकांत शर्मा, कुलदीप शर्मा वरिष्ठ पदाधिकारी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पंकज वालिया , शुभम रंगीला, आशू सैनी, सुरेश बजाज, संदीप उपाध्याय, दीपक बंसल, अनुज संजय, मनोज टिंकू, अंकित रामपाल ,सुनील कुमार, सुनील आर्य, अनिल बंसल, राजेश बजाज , सुरेश बजाज, अमित वालिया अपूर्वा वालिया, आर्यन वालिया, राजेश चौहान जगनपुर, रोहताश, अमित राणा, शरद गुलाटी, मोहित गोयल, कृषि ,अनुज उपाध्याय और हेमंत आदि उपस्थित रहे। उधर, भाजपा महिला मोर्चा जिला एवं नगर ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जन्मदिन पर्यावरण दिवस रूप में मनाया। इस मौके पर भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी नगर अध्यक्ष राकेश गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी मधु गर्ग ने अपने निवास स्थान पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों का पटका पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर सीएम के जन्मदिन पर केक काटकर एक - दूसरे को पौधे भेंट किए। कार्यक्रम में पार्टी के नगर महामंत्री डॉक्टर हरिओम पाठक, सतीश धीमान, संजय बंसल, कोषाध्यक्ष नितिन, अंकित गर्ग महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु आर्य, नीतू वत्स, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक संगीता जिंदल, रेखा संगल, पूर्व सभासद रूपाली गुप्ता, अलका अग्रवाल, मीरा वर्मा, शशि बाला, अंजली गर्ग, शालू गर्ग, पूजा बंसल, निशा शर्मा, पूनम शर्मा, सुनीता शर्मा, संगीता गुप्ता, बीना अग्रवाल, अनीता बंसल शशि अरोड़ा, पूनम गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed