फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाह डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करें

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाह डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करें

Fri, 31 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाह डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक निर्देश दिए कि चिकित्सक नियमित रूप से ओपीडी करें। चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाह डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा 10 जून से 25 जून तक चलाया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण हेतु पीने के पानी व सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि नगरपालिका को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराए जाए, ताकि नगर पालिका ढलाव घरों व उसके आसपास उसका छिड़काव कराया जाए। ग्रामीण व शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत सभी ओवर हैड वाटर टैंकों को जांच कराकर सफाई कराई जाए और पानी की टंकी में क्लोरिन की गोली डाली जाए। हर स्थिति में संस्थागत प्रसवों की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत हर हाल में लक्ष्य पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने एमसीटीएस पोर्टल पर बच्चों का पंजीकरण की फीडिंग पूर्ण करने आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाने, सभी सीएचसी, पीएचसी पर मूलभूत सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पुरुष नसबंदी कार्यक्रम में तेजी लाई जाने संस्थागत प्रसवों को बढ़ावा दिया जाने के साथ बच्चों के पंजीकरण व टीकाकरण में सुधार लाया जाए। चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाह डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार, डीआईओएस अनुराधा शर्मा, बीएसए गीता वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी मौहम्मद साजिद अंसारी, एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed