फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three members of Baba gang arrested for illegal arms smuggling

Shamli News: अवैध हथियार तस्करी में बाबा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 24 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three members of Baba gang arrested for illegal arms smuggling
अवैध ह​थियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
शामली। एसओजी और आदर्श मंडी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में बाबा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 तमंचे बरामद किए हैं। हथियार तस्करी करने वाले इस गैंग का सरगना शोएब उर्फ पिस्टल समेत दो आरोपी वांछित है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी है। आरोपी शामली समेत आसपास के जिलों में तमंचे और अन्य हथियार सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गोहरनी पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास चेकिंग के दौरान बाबर उर्फ बवाना निवासी गांव मंडावर, आरिस और साहिब निवासी गांव जहानपुरा थाना कैराना को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 तमंचे बरामद हुए। बताया कि शोएब करीब छह माह पहले कैराना थाने से तमंचा फैक्टरी संचालन में जेल जा चुका है। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शोएब उन्हें कम दामों पर लगभग तीन हजार रुपये में तमंचे उपलब्ध कराता है, जिन्हें वे महंगे दामों पर छह से आठ हजार रुपये में बेचते थे। मुनाफे में जो रकम मिलती थी, उसे आपस में बांट लेते थे। आरोपियों का कहना है कि वे अपनी जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए अवैध हथियार तस्करी के धंधे को कर रहे थे। गिरोह का सरगना शोएब उर्फ पिस्टल निवासी गांव तितरवाड़ा और अकबर निवासी मंडावर वांछित है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी है।
विज्ञापन

दक्षिणी भारत व मध्य प्रदेश से जुड़े हथियार तस्करी के तार
एसपी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना शोएब अवैध हथियारों को दक्षिण भारत के राज्यों व मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से लाता है। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में हथियार तस्करी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी व गिरोह से जुड़े सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध हथियारों की तस्करी शामली के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत के अलावा हरियाणा के पानीपत आदि में की जा रही थी। एसपी ने बताया अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इसमें जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसपी के मुताबिक हथियार तस्करी में गांव तितरवाड़ा में शोएब व आरिफ उर्फ पिस्टल के अलग-अलग गैंग है।
कैराना में बाबा, वाईजी समेत कई गैंग सक्रिय
कैराना क्षेत्र में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप ग्रुपों पर बाबा गैंग के अलावा याहिया गैंग यानी वाईजी, 007 नाम के गैंग बने हुए हैं। इनके गैंग में 15 से 24 वर्ष तक के किशोर व युवा जुड़े हैं। इस गैंग के सदस्य कैराना क्षेत्र में मारपीट, फायरिंग व धमकी देने की वारदातें करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं ताकि लोगों में उनका भय व दबदबा कायम हो सके। एसपी का कहना है कि सोशल मीडिया पर बनाए गए इन गैंग के सदस्यों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मंडावर में हुई फायरिंग में जेल गया था बाबर
एसपी ने बताया कि कैराना क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव मंडावर में बाबा गैंग व बिल्लू गैंग के बीच फायरिंग हुई थी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों को जेल भेजा था। फायरिंग की इस वारदात में बाबर भी जेल गया था। बाबर पर कैराना, कांधला व झिंझाना थाने पर चार व आरिस पर एक मामला दर्ज है।

अवैध हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। संवाद

अवैध हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed