फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Honorarium of cooks increased, benefit of cashless treatment will also be available

Shamli News: रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ तीन हजार, कैशलेस इलाज का भी मिलेगा लाभ

Mon, 24 Aug 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 24 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of cooks increased, benefit of cashless treatment will also be available
पीएम पोषण योजना के तहत सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं व अन्य । स्रोत सूचना विभाग
शामली। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत जिले के 1570 रसोइयों के लिए शासन ने मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसके साथ ही रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, विधायक प्रसन्न चौधरी, जिलाधिकारी आलोक यादव और मुख्य विकास अधिकारी ब्रजेंद्र शुक्ल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित की की।
विज्ञापन

एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रसोइयों से विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर सम्मानित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के 1570 रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के साथ तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक (एमडीएम) जितेंद्र कुमार और एसआरजी प्रवीण शर्मा रहे। संचालन अनुराग शर्मा ने किया।

पीएम पोषण योजना के तहत सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं व अन्य । स्रोत सूचना विभाग

पीएम पोषण योजना के तहत सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं व अन्य । स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed