फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहर में खूब खिला कमल, कांधला में दौड़ी साइकिल

शहर में खूब खिला कमल, कांधला में दौड़ी साइकिल

Tue, 28 May 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर में खूब खिला कमल, कांधला में दौड़ी साइकिल
रोहित अग्रवाल
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट के चुनाव के बाद आए चुुनाव परिणामों से साफ हो गया कि शामली शहर ने भाजपा प्रत्याशी की जीत की नींव रखी। शहर के अधिकांश बूथों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लगभग एकतरफा मतदान हुआ। हाल रहा कि कई बूथों पर तो गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन दहाई अंकों तक नहीं पहुंच सकीं। उधर कांधला कस्बे में सपा की साइकिल जमकर दौड़ी। यहां के कई बूथों पर तबस्सुम को एकतरफा वोट मिली। कई बूथ पर भाजपा प्रत्याशी तीन अंकों में नहीं पहुंच सके।
चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को शामली विधान सभा क्षेत्र में 36 हजार 312 मतों से आगे रही थीं, जबकि 2018 के चुनाव में यहां से भाजपा केवल 400 मतों से आगे थी। इस बार हुए चुनाव की मतगणना के बाद बूथवार जो परिणाम सामने आए हैं उसमें शामली शहर ने भाजपा का लगभग एकतरफा साथ दिया है। शहर के कई बूथ पर तो तबस्सुम हसन तीन अंकों में भी नहीं पहुंच सकीं। हालांकि मुस्लिम बहुल क्षेत्र के बूथों पर तबस्सुम को अच्छे मत मिले। शामली विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का डंका बजा। गुर्जर बहुल गांवों में भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ जबकि जाट बहुल क्षेत्रों में भी भाजपा का भगवा लहराया।
विज्ञापन


शहर के बूथ
बूथ संख्या नाम प्रदीप चौधरी तबस्सुम हसन
15 जू.हा.स्कूल गुजरातियान क.न.1 498 42
28 रा.कि.इं.का.क.न.14 511 30
59 दयानंद वैदिक वि.शामली 671 19
56 प्रा.वि.क.नं 6 584 16
70 किसान धर्मशाला रेलपार 684 13
68 सरती देवी रा.रा:स्कूल क.नं 3 519 36
83 हिंदू कं.इं.का.मिल रोड शामली 609 17
86 सरस्वती शिशु वि.मं जू.हाई.स्कूल 672 20

रसूलपुर गूजरान में प्रदीप को 1252, तबस्सुम को मात्र 33 मत
शामली। शामली विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का भगवा लहराया। गुर्जर बहुल गांवों में तो एकतरफा मतदान हुआ। मतदान के दौरान कांधला क्षेत्र के गुर्जर बहुल रसूलपुर गूजरान के जिस मतदान केंद्र पर बवाल हुआ था उस केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को कुुल 1252 मिले। सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन केवल 33 मतों पर सिमट गई। जाट बहुल गांवों में भी भाजपा का चुनाव परिणामों से साफ है कि शामली के ग्रामीण क्षेत्रों के जाट बहुल गांवों में भी भाजपा का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्रामीण बूथों में दो अंकों में भी नहीं पहुंची तबस्सुम
बूथ नंबर गांव तबस्सुम को मिली वोट प्रदीप को मिली
158 बलवा 5 718
170 रसूलपुर गूजरान 4 700
190 पिंजोखरा 8 819
191 पिंजोखरा 6 809
182 प्रा.वि.खिजरपुर 3 117
197 जसाला 4 372
255 गढ़ीश्याम प्रा.वि.क.न.1 9 671

गढ़ीश्याम के बूथ पर खाता भी नहीं खोल सकी तबस्सुम
शामली। शामली विधान सभाक्षेत्र के कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम के प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर दो में बने बूथ संख्या 256 पर तबस्सुम हसन को एक भी वोट नहीं मिली। इसी मतदान केंद्र के बूथ 255 पर भी तबस्सुम को केवल नौ वोट मिले, जबकि प्रदीप को नौ मत मिले। ये गांव गुर्जर बहुल गांव हैं।


वीरेंद्र सिंह के गांव में तबस्सुम को सिर्फ 169 वोट
शामली। हाल ही में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए गुर्जर नेता वीरेंद्र सिंह के गांव जसाला में भाजपा प्रत्याशी को एक तरफा वोट डला। इस गांव के कुल छह बूथों पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 4193 मत मिले। सपा की तबस्सुम हसन को केवल 169 मत मिले। कांग्रेस के हरेंद्र मलिक को तबस्सुम से ज्यादा 55 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed