{"_id":"5cec3270bdec2207640296a8","slug":"155898332918-shamli-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली-करनाल मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली-करनाल मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले के अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिले। उन्होंने शामली से करनाल मार्ग को गड्ढा मुक्त कराए जाने की मांग की है। बताया कि मेरठ-करनाल मार्ग के शामली से लेकर करनाल बार्डर तक सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। पिछले छह माह से सड़क में गड्ढे होने से आए दिन वाहन गलत दिशाओं में चलने से दुघर्टनाएं होती रहती है। सड़क में धूल उड़ने से पैदल और वाहन से चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। डीएम शामली से बिड़ौली से लेकर शामली तक गड्ढे भरवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता मुकेश कुमार गर्ग, संजय कुमार जाटव, सत्यपाल सिंह कश्यप, कुंज बिहारी, चंद्रभान सिंह, सतेंद्र सिंह देशवाल आदि मौजूद है।
पानीपत-नगीना कोटद्वार हाईवे की सुनवाई 31 मई को
शामली। एडीएम वित्त राजस्व आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि पानीपत-शामली, मुजफ्फरनगर और बाईपास के निर्माण, चौड़ीकरण के लिए 31 मई को कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एडी की शामली क्षेत्र में प्रभावित भूमि परि संपत्तियों के भूअर्जन तीन ए पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई होगी। शमशाद अहमद पुत्र छोटे खां मुस्लिम राजपूत, निवासी मकान नं0-9 वी, ब्लॉक मैन बुध बाजार, निकट मेट्रो पीलर नं0-400 जेजे कॉलोनी, कैंप नं0-2 नागलोई वेस्ट दिल्ली का पक्ष सुना जाएगा। आप अपनी आपत्ति प्रार्थनापत्र के संबंध में सुनवाई हेतु कलक्ट्रेट में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से समस्त संबंधित साक्ष्यों सहित अधोहस्ताक्षरी के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।