{"_id":"65bfe6351709f1b06b02379f","slug":"1550-patients-got-treatment-in-chief-minister-health-fair-shamli-news-c-26-1-sal1002-115959-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1550 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1550 मरीजों को मिला उपचार
विज्ञापन
शामली/चौसाना। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस दौरान नजला, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा रहे। आरोग्य मेलों में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने 1550 मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 259 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में सुबह दस बजे से ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर दोपहर दो बजे तक 41 मरीज आए, जिनमें नजला, खांसी के तीन, बुखार के सात, एलर्जी के दस और अन्य बीमारी के 21 मरीज आए। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर 32 मरीज आए, जिनमें बुखार के पांच, शुगर के पांच, ब्लड प्रेशर के चार और दस गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। आरोग्य मेले में नजला, खांसी, बुखार के मरीज ज्यादा रहे। इसके अलावा एलर्जी, पेट संबंधी रोग और शरीर में दर्द के मरीज भी आए। सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
चौसाना कस्बे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। सीएचएसओ कृष्ण कुमार ने बताया आरोग्य मेले में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, आंख, कान, नाक एवं गले, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रही। इस दौरान 200 मरीजों को दवाई दी गई। मेले सहायक के तौर पर स्टाफ नर्स रेशमा, शिवम, गुड्डी व रीना मौजूद रहीं।

एलआरपी रोड लगाया गया बैरिकेट-संवाद

एलआरपी रोड लगाया गया बैरिकेट-संवाद

एलआरपी रोड लगाया गया बैरिकेट-संवाद
विज्ञापन