फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नर्स की लापरवाही पर अस्पताल से जवाब तलब

नर्स की लापरवाही पर अस्पताल से जवाब तलब

Tue, 30 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
नर्स की लापरवाही पर अस्पताल से जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। दो दिन पूर्व प्रसव पीड़िता के चिकित्सालय में भर्ती होने के बाद ड्यूटी छोड़कर गई स्टॉफ नर्स के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक चिकित्सालय मेें नोटिस भेेजते हुए जवाब मांगा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि यदि समय पर उचित जवाब नहीं मिला तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी संतोष देवी को दोपहर के समय प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद संतोष का जीजा सुधीर उनको लेकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आरोप है कि संतोष के भर्ती होने के बाद ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स बीच में ही ड्यूटी छोड़कर एक शादी समारोह में चली गई। नर्स के जाने के बाद महिला को दिक्कत शुरू हो गई थी। जब महिला की तकलीफ बढ़ी तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख अस्पताल के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और रात की ड्यूटी पर तैनात नर्स को बुलाकर महिला को उपचार दिया गया। विभाग की इस लापरवाही पर परिजनों ने सीएमओ को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया कि इस संबंध में चिकित्सालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि चिकित्सालय से उचित जवाब नहीं आता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed