{"_id":"5cb7635bbdec2214154ebe59","slug":"151555522395-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बाबरी थानाध्यक्ष को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बाबरी थानाध्यक्ष को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/बाबरी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कराए गए सर्वे में बाबरी थाने को उत्तर प्रदेश में बेस्ट पुलिस स्टेशन के खिताब से नवाजे जाने पर एसपी अजय कुमार ने थाना बाबरी पहुंचकर थानाध्यक्ष और स्टाफ को सम्मानित किया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 2018 में कराए गए सर्वे में जिले के बाबरी थाने को उत्तर प्रदेश में बेस्ट पुलिस स्टेशन का खिताब दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से शामली पुलिस को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस का प्रशस्तिपत्र दिया गया है। बुधवार को बाबरी थाने पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी अजय कुमार ने बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने थाने के समस्त स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देते हुए बधाई दी। एसपी अजय कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि पर जिले की पुलिस का मान बढ़ा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान ओमबीर सिंह, आदित्य प्रधान, अमित प्रधान, नरेंद्र प्रधान, लोकेंद्र वर्मा प्रधान, कपिल प्रधान, मनजीत, भोपाल, मनोज राणा, वीरेंद्र वर्मा, असजद प्रधान, प्रदीप गोगवान, मसीउल्लाह, अमित प्रधान, मनोज भंदौडा, बसंत पुंडीर आदि मौजूद रहे।