{"_id":"5c645f50bdec2273ab60753a","slug":"151550081872-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति कार्यालय पर फूटा किसानों का गुस्सा
थानाभवन। 20 दिन बाद की पर्ची की तारीख मिलने पर किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। काफी देर चले हंगामे के बाद गन्ना सचिव द्वारा आश्वासन देने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
बुधवार को गोगवान जलालपुर निवासी किसान बालेश्वर राणा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि शुगर मिल की गड़बड़ियों के चलते गन्ना किसानों को दो मार्च की पर्ची भेजी जा रही है, जबकि किसानों के खेतों में वर्तमान में भी गन्ना छिला हुआ पड़ा है। ऐसे में शुगर मिल की ओर से दो मार्च की पर्ची भेजने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि इस संबंध में किसान कई बार समिति कार्यालय पर आकर शिकायत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया कि यदि शीघ्र शुगर मिल व गन्ना समिति ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो शीघ्र अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद गन्ना सचिव धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को शीघ्र समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में बिलाल, खालिद, जाबिर, उमर, मौहम्मद, गुलजार, खुर्शीद, माहिर, महिपाल आदि किसान मौजूद रहे।