{"_id":"5c533816bdec227398364bd1","slug":"151548957718-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय सिंह पथिक कालेज में दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय सिंह पथिक कालेज में दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विजय सिंह पथिक कालेज में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. चमन लाल और वरिष्ठ प्राध्यापक डा0 राजेश कुमार अग्रवाल ने खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिताओं में 5000 मीटर दौड़, छात्र वर्ग में अक्षय कुमार प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, आकाश रोड तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़, छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम, मनीषा चौहान द्वितीय, रिया कौशिक तृतीय स्थान पर, 800 मीटर दौड़, छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम, मनीषा द्वितीय, पिंकी व कोमल तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद छात्र वर्ग में मौ. जेद प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय, रितिक कुमार तृतीय स्थान पर, लंबी कूद छात्र वर्ग में अक्षय कुमार प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, सचिन कुमार तृतीय पर रहे। क्रीड़ा महोत्सव के समापन के अवसर पर अक्षय कुमार बीए द्वितीय वर्ष को छात्र चैंपियन तथा रूबी एमए तृतीय सेमेस्टर को छात्रा चैंपियन घोषित किया गया। प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉॅ हरेंद्र सिंह ने संचालन किया। मौके पर डॉ अजय बाबू शर्मा, डॉ योगेंद्र पाल सिंह, डॉ रीनू, डॉ राकेश कुमार, डॉ मदन पाल, डॉ उत्तम कुमार, डॉ रीनू, डॉ मुकेश कुमार, डॉ नीतू त्यागी, डॉ जितेंद्र कुमार विकल, डॉ दीपक कुमार, डॉ आंचल यादव आदि रहे।