{"_id":"5bd3688dbdec226975788cb3","slug":"151540581517-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीठ में तीन मौतों पर जागा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीठ में तीन मौतों पर जागा स्वास्थ्य विभाग
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
- ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पंजीठ में बीमारी से तीन मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची और कैंप लगाकर ग्रामीणों के खून के नमूने लेकर जांच को भेजे गए।
पंजीठ में बृृृृहस्पतिवार को तीन मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों का कहना था कि ये मौत हेपेटाइटिस सी और कैंसर की वजह से हुई हैं। कैराना से नाले द्वारा पंजीठ तालाब में आने वाले गंदे पानी के कारण गांव के लोग बीमार हो रहे हैं। तीन मौतों की जानकारी अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाने पर शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के डॉक्टर शेखर गर्ग, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रीतू और डॉ. प्रदीप ने गांव में कैंप लगाया। इस दौरान टीम ने दर्जनों ग्रामीणों के खून के सैंपल जांच को लिए गए। मरीजों को बुखार, टाइफाइड, मलेरिया की दवाई भी दी गई। ग्राम प्रधान इरशाद ने बताया कि गांव में डाक्टरों की टीम आई थी। उधर सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानू प्रकाश ने बताया कि फिलहाल गांव में डाक्टरों की टीम भेज कर मलेरिया, टाइफाइड और वायरल की जांच कराई जा रही है।