फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महेंद्र टिकैत के

महेंद्र टिकैत के

Sat, 06 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र टिकैत के
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र टिकैत के 83वें जन्मदिवस सादगी से मनाया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शामली सीएचसी पर मरीजों को फल वितरित किए गए।

शनिवार को शामली नगरपालिका परिषद के कार्यालय सभागार में भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र टिकैत का 83वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाकियूूूू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। बाद में शामली सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने बताया कि 11 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा करमूखेड़ी बिजलीघर पर बेमियादी रूप से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं से करमूूखेड़ी बिजलीघर पर एसई कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया गया। मौके पर तहसील शामली अध्यक्ष नदीम अहमद, मीडिया प्रभारी अनीस मंसूरी, कांधला भाकियू अध्यक्ष पप्पू भारसी, दीपक शर्मा, राव शहजाद, डॉक्टर गुलजार, हरवेंद्र, अब्दुल समी छोटा, पप्पू मालेंडी, नसीम थानवी, ज्यवीर त्यागी, पदम कैडी, ईश्वर फौजी, राव अरशद, बिलाल ,ओमवीर पटवारी धीरज सिंह, बिट्टू ऊन, अनीस मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed