{"_id":"5b96c53c867a557eb2061dde","slug":"151536607548-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। युवा एकता उत्थान समिति और ऑन वे टू ह्रयुमिनिटी संस्था की ओर से वायु प्रदूषण के कारणों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने वायु को दूषित करने वाले विभिन्न कारणों को अपनी प्रतिभा से समाज के सामने पेश किया।
सोमवार को लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। युवा उत्थान समिति की अध्यक्ष पायल कश्यप ने बताया कि आज वायु को दूषित करने के तमाम कारण मौजूद है। जिस कारण हमारा समाज, क्षेत्र बीमारियों की चपेट में आ रहा है। इसलिए इनसे बचने हेतु जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। इसी कड़ी में उत्थान सभा ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन है। जन जागरूकता के लिए संस्था गांव-गांव जाकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराएगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।