फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सहायता समूहो की महिलाओं ने गिनाई अपनी समस्या

सहायता समूहो की महिलाओं ने गिनाई अपनी समस्या

Thu, 30 Aug 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सहायता समूहो की महिलाओं ने गिनाई अपनी समस्या
सहायता समूहों की महिलाओं ने गिनाईं समस्याएं
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के स्वत: रोजगार के उपायुक्त शैलेंद्र व्यास ने सोहंजनी उमरपुर एवं कादरपुर में ग्राम संगठनों के समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। रजनी गंधा व गुलाब की फूलों की खेती में आ रही समस्याओं के बारे में समूह की महिलाओं ने अवगत कराया।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के स्वत: रोजगार के उपायुक्त शैलेंद्र व्यास ने सोहंजनी उमरपुर एवं कादरपुर में ग्राम संगठनों के समूहों द्वारा किए जा रहे आर्थिक क्रियाकलापों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रगति महिला ग्राम संगठन कादरपुर समूह का संचालन करने वाली सरिता, सुमेश ने बताया कि उनके समूह का गठन दो वर्ष पूर्व हुआ था, जिसमें 45 समूह सदस्य हैं। इनमें से 11 समूह सदस्यों द्वारा अपने खेतों पर रजनीगंधा व गुलाब के फूलों की खेती की जा रही है। कुछ सदस्य बटाई पर खेत लेकर रजनीगंधा एवं गुलाब के फूलों का उत्पादन कर रहे हैं। वर्ष में 7 से 8 माह तक फूल प्राप्त होते हैं। 15 से 20 किलोग्राम प्रति बीघा प्रति दिन फूलों का उत्पादन होता है। फूलों की लड़िया भी बनाई जाती हैं। फूलों की मार्केट दिल्ली होने से उन्हें पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। गुलाब जल बनाने के लिए कन्नौज में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। चांदनी महिला ग्राम संगठन, ग्राम डेरा सोहंजनी उमरपुर में कस्टम हॉयरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए जिला मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा आर्थिक सहायता धनराशि दी गई थी, जिससे ग्रामसंगठन द्वारा पॉवर ट्रिलर, कल्टीवेटर, रेजर, दो स्प्रे मशीनें, पानी के दो पाइप, भूसा 100 पल्ली, तिरपाल आदि सामान क्रय किया गया था। ग्राम संगठन के सदस्यों द्वारा बताया गया कि दो माह से बरसात के मौसम में पॉवर टीलर किराए पर नहीं गया, जिसके कारण आमदनी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed