{"_id":"5b84434e42c7924675343237","slug":"151535394638-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगेरू में पांव पसार रहा बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगेरू में पांव पसार रहा बुखार
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
बरसात के बाद गंदगी फैलने के कारण गांव गंगेरू में बुखार पांव पसार रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है। कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू के मोहल्ला धोबीयान निवासी सुलेमान, खालिद, राहुल, विक्की, शहजाद, यासीन आदि का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था नहीं है। बरसात के बाद में पानी जमा होने के कारण गंदगी हो गई है जिस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियां फैलने लगी हैं। इसी कारण संजीदा, गुजलार, शादाब, सोनी, उमेश सहित कई लोग बुखार से पीड़ित है। गांव के लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।