{"_id":"5b71d35742c79233d61bcaeb","slug":"151534186327-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को सलमानी समाज अपनी दुकान व कारोबार बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को सलमानी समाज अपनी दुकान व कारोबार बंद रहेगा
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमानी समाज आज बंद रखेगा कारोबार
शामली। सलमानी समाज की बैठक में वक्ताओं ने दुकान व कारोबार बंद करने का निर्णय लिया है। बैठक में सलमानी समाज ने हरियाणा सरकार द्वारा सलमानी समाज पर जुल्म करने की निंदा की है। जिले के सलमानी समाज ने हरियाणा के सलमानी समाज का समर्थन किया है।
सोमवार को मोहल्ला बूढ़ा बाबू गली में सलमानी समाज की एक बैठक समाज के जिलाध्यक्ष अकील अहमद सलमानी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में 31 जुलाई को गुड़गांव के सेक्टर 37 में इस्लाक सलमानी पर हुए हमले व मारपीट की जिले के सलमानी समाज ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। झूठे मुकदमे में फंसाए गए इस्लाक सलमानी का नाम निकालकर रिहा किए जाने की मांग की है। इस मौके पर जिले के सलमानी समाज के लोगों ने मंगलवार को अपनी दुकान व कारोबार बंद करने का निर्णय लिया है। बैठक में सलमानी समाज के जिलाध्यक्ष अकील अहमद, जिला सचिव नसीम अहमद एडवोकेट, मोहम्मद जमील सलमानी, शकील सलमानी, हाजी मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इरफान, शमीम अहमद , मोहम्मद इकराम, मोहम्मद इस्लाम रिजवान सलमानी, इलियास सलमानी, भूरा सलमानी, इकराम सलमानी, इनाम सलमानी, मोहम्मद आसिफ मौजूद रहे।