फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पॉलीथिन पर प्रतिबंध का पहला दिन, मगर शहर में नहीं दिखा असर

पॉलीथिन पर प्रतिबंध का पहला दिन, मगर शहर में नहीं दिखा असर

Mon, 16 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन पर प्रतिबंध का पहला दिन, मगर शहर में नहीं दिखा असर
शामली।
विज्ञापन

शासन ने 15 जुलाई से प्रदेश में 50 माइक्रोन तक की पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद भी शहर के बाजारों में पहले दिन इसका कोई असर नहीं दिखा। सभी दुकानदार पहले की तरह ही पॉलिथीन का इस्तेमाल करते नजर आए। जबकि प्रदूषण विभाग द्वारा नगर पालिकाओं में पत्र भेजकर भी पॉलिथीन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंधित कराने के निर्देश दिए थे।
सीएम योगी ने 15 जुलाई से प्रदेश के सभी जनपदों में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद नगर पालिका द्वारा व डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भी इस विषय में बैठक कर पॉलिथीन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। जिसको लेकर नगरपालिका, नगर पंचायत और परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल बिल्कुल बंद करने की लोगों से अपील की थी। जिसके बाद भी शहर के बाजारों में पहले दिन इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। सभी दुकानदार, फल विक्रेता और सब्जी विक्रेता पहले की तरह ही सभी सामान ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान डालकर ही देते नजर आए। नाला पटरी रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए आया कोई भी ग्राहक घर से थैला लेकर आता नजर नहीं आया।
विज्ञापन

जबकि सरकार ने पॉलिथीन के प्रयोग करते पाए जाने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और छह माह तक की सजा का प्रावधान भी कर दिया गया है। पहले यह पांच हजार रुपये और एक माह की सजा का प्रावधान था। जिसके बाद भी शहर के लोग पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करने को तैयार नहीं है। नगर पालिका द्वारा भी पहले दिन कोई अभियान नहीं चलाया गया। जिससे दुकानदारों और थोक विक्रेताओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों और ग्राहकों का क्या है कहना
सब्जी विक्रेता भूरा, नसीम और फल विक्रेता आरिफ का कहना है कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध पहले भी लगाया गया था, नगर पालिका ने एक दिन अभियान चलाया था। जिसके बाद बाजारों में फिर से पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। हर बार ऐसा ही होता है। जब तक बड़े स्तर पर अभियान नहीं चलता तब तक पॉलिथीन का इस्तेमाल होता रहेगा। अभी कुछ पैकेट बचे हुए है जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि ग्राहक को थैला लाने के लिए कहते है तो वह दूसरे दुकानदार के पास चला जाता है। जब तक पॉलिथीन बनाने वाली कंपनी पर प्रतिबंध नहीं लगेगा तब तक पॉलिथीन का इस्तेमाल होता रहेगा।


वर्जन
रविवार को बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहती हैं। अभियान को लेकर शाम के समय एसडीएम, सीओ और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। सोमवार को बाजार पूरी तरह खुला रहेगा। सोमवार को बड़े स्तर पर नगर पालिका और प्रशासन की टीम मिलकर अभियान चलाएगी। पॉलिथीन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। - अंजना बंसल, चेयरपर्सन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed